मोटे अनाजों को फिर से खेतों और थाली तक लाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य मिलेट मिशन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा और रागी जैसी फसलों की खेती करने वाले किसानों को बीज, प्रशिक्षण, आर्थिक प्रोत्साहन और बोनस दिया जा रहा है।सरकार का मकसद किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देकर प्रदेश को पोषण सुरक्षा की ओर ले जाना है।
