पशुपालन को लाभ का धंधा बनाकर ग्रामीण युवाओं और किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मध्यप्रदेश शासन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 25 उच्च उत्पादक दुधारू गाय और भैंसों की आधुनिक डेयरी यूनिट लगाने के लिए बैंक ऋण के साथ मोटा अनुदान भी दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य डेयरी क्षेत्र को संगठित कर दूध उत्पादन बढ़ाना और किसानों की आय दोगुनी करना है।
