मध्य प्रदेश के सागर के किसान आकाश चौरसिया ने 200 से ज्यादा देसी बीजों का संरक्षण किया है। उनके बीज बैंक में 5 हजार साल पुराना सोना मोती गेहूं, गेहूं की 36 किस्में और चने की 12 प्रजातियां शामिल हैं। वे किसानों को बीज संरक्षण और उत्पादन की ट्रेनिंग भी देते हैं।
